राजनीति

Gaza Ceasefire Resolution:-गाजा पर भारत की चुप्पी से नाराज़ प्रियंका गांधी, सलमान खुर्शीद बोले- मानवता सबसे जरूरी

Gaza Ceasefire Resolution:-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाज़ा मुद्दे पर भारत सरकार की चुप्पी और संयुक्त राष्ट्र में वोटिंग से दूरी बनाने को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई है। उन्होंने इसे भारत की ऐतिहासिक विदेश नीति और संवैधानिक मूल्यों से दूरी करार दिया।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा:

“गाज़ा में अब तक 60,000 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। एक पूरी आबादी को भूख से मरने को मजबूर किया जा रहा है, और भारत सरकार सिर्फ मूकदर्शक बनी हुई है।”


Gaza Ceasefire Resolution:-गाज़ा में मानवाधिकार उल्लंघन पर सवाल

प्रियंका गांधी ने गाज़ा में हो रहे कथित मानवाधिकार उल्लंघनों, इज़रायल की ईरान पर कार्रवाई, और अंतरराष्ट्रीय नियमों की अनदेखी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू की सरकार एक पूरे समुदाय को खत्म करने की कोशिश कर रही है और भारत सरकार उस पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दे रही


Gaza Ceasefire Resolution:-भारत की भूमिका पर सवाल

प्रियंका गांधी का कहना है कि भारत का ये रुख उसके संविधान और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने पूछा:

“क्या हम उन आदर्शों को छोड़ रहे हैं जिनके लिए हमने लड़ाई लड़ी थी? क्या यह वही भारत है जो न्याय और मानवता के लिए हमेशा खड़ा रहा है?”


Gaza Ceasefire Resolution:-सलमान खुर्शीद की टिप्पणी

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भी इस मामले में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा:

मानवता सबसे बड़ी प्राथमिकता है। महिलाएं और बच्चे मर रहे हैं, पहले शांति लाना ज़रूरी है। बाद में जिम्मेदारियां तय की जा सकती हैं।”

खुर्शीद पहले भी फिलिस्तीन-इज़रायल और ईरान-इज़रायल संघर्ष में मानवीय नजरिए को प्राथमिकता देने की वकालत कर चुके हैं।


वायरल अपडेट:

इस बहस के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें नोएडा में एक कपल चलती बाइक पर रोमांस करता दिखा। पुलिस ने उन पर कड़ा एक्शन लिया है और भारी चालान काटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *