CG BREAKING : वाटरफॉल में डूबने से उप मुख्यमंत्री के भांजे की मौत, शव बरामद

कबीरधाम। CG BREAKING : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू का शव रानीदहरा जलप्रपात से मिल गया है। आया जा रहा है कि तुषार साहू दोस्तों के साथ एक पिकनिक मनाने चिल्फी-सरोदा दादर से लौटकर रानीदहरा घूमने गए थे। शाम 4 बजे के आसपास वे वॉटरफॉल में लापता हो गए थे।
स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया, लेकिन उन्हें तुरंत तुषार का कोई सुराग नहीं मिला। मशक्कत और खोजबीन के बाद आज सुबह ये खबर आई कि तुषार का शव जलप्रपात में मिल गया है। वहीं तुषार की उम्र 21 साल बताई जा रही है।
बता दें कि कबीरधाम जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर स्थित रानीदहरा जलप्रपात घूमने आए थे। ये सभी दोस्त लगभग 4 बजे एक साथ वाटरफॉल में नहा रहे थे, तभी तुषार साहू अचानक डूबने लगे। दोस्तों को लगा नहा रहा है, लेकिन युवक पानी के तेज बहाव में नीचे गहरे खाई में बहकर डूब गए, जिसे उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन, नहीं बचा पाए।