Breaking News:-ISIS को बड़ा झटका: अमेरिकी-नाइजीरियाई ऑपरेशन में मारा गया नंबर-2 कमांडर अबू बिलाल अल-मिनुकी

Breaking News:-आतंकी संगठन ISIS को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने दावा किया है कि संगठन के दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू बिलाल अल-मिनुकी को एक संयुक्त सैन्य अभियान में मार गिराया गया है। यह ऑपरेशन अमेरिकी सेना और नाइजीरिया की सेना ने मिलकर अंजाम दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह मिशन बेहद कठिन और गुप्त तरीके से पूरा किया गया।
ट्रंप के मुताबिक, अबू बिलाल अल-मिनुकी लंबे समय से अमेरिकी एजेंसियों की निगरानी में था। उन्होंने उसे “दुनिया के सबसे सक्रिय आतंकियों में से एक” बताया। बताया जा रहा है कि वह अफ्रीका में छिपकर ISIS के फंडिंग नेटवर्क, आतंकी गतिविधियों और हमलों की साजिशों को संभाल रहा था।
Breaking News:-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल-मिनुकी का संबंध नाइजीरिया और पश्चिम अफ्रीका में सक्रिय ISIS नेटवर्क से था। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वह अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के खिलाफ हमलों की योजना बना रहा था। हालांकि ऑपरेशन की सटीक जगह और समय को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि कार्रवाई नाइजीरिया या लेक चाड बेसिन क्षेत्र में हुई।
अबू बिलाल अल-मिनुकी को साल 2023 में अमेरिका ने “स्पेशली डिजिग्नेटेड ग्लोबल टेररिस्ट” घोषित किया था। इस सूची में शामिल होने के बाद उसकी संपत्तियां फ्रीज कर दी गई थीं और उससे किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन प्रतिबंधित कर दिया गया था।
बताया जाता है कि अल-मिनुकी पर्दे के पीछे रहकर काम करता था और उसकी कोई आधिकारिक तस्वीर भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां उसे ISIS का “शैडो कमांडर” मानती थीं। उसकी मौत को ISIS के नेटवर्क और फंडिंग सिस्टम के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कार्रवाई से अफ्रीका में सक्रिय आतंकी संगठनों पर दबाव बढ़ेगा। पिछले कुछ समय में नाइजीरिया में ISIS और उससे जुड़े समूहों की गतिविधियां लगातार बढ़ी थीं। हाल ही में नाइजीरिया के अदामावा राज्य में हुए एक हमले में कई लोगों की जान गई थी, जिसकी जिम्मेदारी भी ISIS ने ली थी।
