छत्तीसगढ़

लूट का अजब-गजब मामला: व्यापार में नुकसान हुआ तो बेटी के गहने चोरी होने की करा दी झूठी रिपोर्ट दर्ज

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से लूट का अजब-गजब मामला सामने आया है। एक चाकू की नोक पर लूट की वारदात चर्चा में सामने आई। दरअसल, सुबह -सुबह नगर के लंकपारा में रहने वाले नरेश अग्रवाल ने कोतवाली आकर पुलिस से शिकायत किया कि बीते गुरुवार की रात्रि करीब 1 बजे जब खाना खा कर वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था तभी बाहर से एक महिला और पुरुष के बीच लड़ाई की आवाज सुनकर जब मामला शांत कराने के लिए घर के बाहर निकला तो दोनों वहां से भाग गए। इसी दरमियान कुछ लोग घर मे घुस आए और चाकू गले पर रख कर घर में घुस गए। जान से मारने की धमकी दे कर लड़की के सोने एवं चांदी के रखे 15 लाख के जेवरात साथ ही 25 हजार रुपये नगद लेकर भाग गए। दोनों ने अपने चेहरे को कपड़े से बांध रखा था।

ये है मामला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीएसपी के मार्ग दर्शन में एफएसएल अधिकारी, डॉग स्कॉट को बुलवाकर घटना स्थल को बारिकी से देखा गया तथा प्रार्थी एवं घरवालों का कथन लेते हुये सीसी टीव्ही फुटेज देखा गया घटना संदेह पूर्ण होने से प्रार्थी से विधिवत पूछताछ करने पर प्रार्थी सही बात को बताया कि लड़की की शादी आज से 08-09 साल पहले खरसिया में हुआ है, इसकी लड़की नेहा अग्रवाल का सोने चांदी का जेवर लगभग 12 लाख रूपये का इसके यहां रखा था, इसे व्यापार में नुकसान हो गया और मार्केट का लगभग 15 लाख रूपये देना था जिसक कारण यह अपनी पत्नी आशा अग्रवाल और अपने बेटे अंकित अग्रवाल को बिना बताये अपनी लड़की नेहा अग्रवाल के सोने चांदी के कुछ जेवर को बेच दिया और मार्केट का कुछ पैसा चुकाया किया। आज से लगभग 10-15 पहले इसकी लड़की जेवर को लेने आ रही थी तो यह घबरा गया और लोक लाज के डर से झुटी रिपोर्ट किया। प्रार्थी के घर से सोने चांदी का जेवर लगभग 03 लाख रूपये का जिसे लुट होना बताया है को लडके अंकीत अग्रवाल के कमरे से बरामद किया गया है तथा और जेवरों को सतोष आभूषण भण्डार में बेचना बताया, तस्दीक पर सही पाया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट झुठी और मनगडंत पाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *