Road Accident:-ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Road Accident:-छत्तीसगढ़ के रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे (NH-130) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
READ MORE:- ईरान-इजराइल युद्ध का असर: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, कई पंप बंद होने की आशंका
Road Accident:-कहां और कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना सिमगा थाना क्षेत्र के दरचूरा गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुई। बिलासपुर की ओर जा रही एक यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठे कई यात्री अपनी सीटों में फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

Road Accident:-ग्रामीणों ने किया राहत-बचाव
हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों को सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Road Accident:-पुलिस कर रही जांच, चालक फरार
घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के मुद्दे को गंभीर बना दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज गति के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
