छत्तीसगढ़

Road Accident:-तेज रफ्तार ट्रक ने प्रोफेसर दंपती की कार को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला — परिवार में IAS-IPS अधिकारी

Road Accident:-शहर के सरकंडा इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रक ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) के वरिष्ठ प्रोफेसर दंपती की कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि दंपती सुरक्षित बच गए।


Road Accident:-लंच के लिए घर लौट रहे थे प्रोफेसर दंपती

फ्रेंड्स रेसिडेंसी निवासी प्रोफेसर अमित सक्सेना, जो कंप्यूटर साइंस विभाग में कार्यरत हैं, अपनी पत्नी अनुपमा सक्सेना (राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष) के साथ यूनिवर्सिटी से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे जैसे ही वे गुप्ता डेयरी के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से उनकी कार को टक्कर मार दी।


Road Accident:-कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसा इतना जोरदार था कि कार की डिक्की, बंपर और दाहिनी तरफ का दरवाजा बुरी तरह दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और स्थिति को संभाला।


Road Accident:-पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद प्रोफेसर दंपती ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ BNS की धारा 281 और 125(ए) (पूर्व में IPC 279, 337) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Road Accident:-परिवार में हैं बड़े अधिकारी

  • अनुपमा सक्सेना के भाई तारण प्रकाश सिन्हा एक IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में पंचायत डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
  • उनकी पत्नी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा रायपुर ग्रामीण की एसपी के पद पर तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *