RCB VS SRH IPL 2025 :-आईपीएल 2025: RCB ने SRH के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

RCB VS SRH IPL 2025 :-आईपीएल 2025 के 65वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने हैं। यह रोमांचक मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस RCB ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
READ MORE:- बोरे-बासी पर सियासी संग्राम: राधिका खेड़ा ने भूपेश बघेल पर लगाए गंभीर आरोप
RCB VS SRH IPL 2025 :-हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: SRH को मामूली बढ़त
दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें SRH ने 13 और RCB ने 11 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।
पिच रिपोर्ट: इकाना स्टेडियम
इकाना स्टेडियम की पिच ने हाल के वर्षों में काफी बदलाव देखा है। यहां काली और लाल मिट्टी की 9 पिचें हैं, जिससे कभी हाई तो कभी लो स्कोरिंग मैच होते हैं। अब तक इस मैदान पर 20 आईपीएल मैच खेले गए हैं:
- पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 8 मैच जीते।
- चेज करने वाली टीम ने 11 मैचों में जीत हासिल की।
- एक मैच बेनतीजा रहा।
- यहां का उच्चतम स्कोर 235/6 है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बनाया था।
RCB VS SRH IPL 2025 :-दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) |
---|---|
रजत पाटीदार (कप्तान) | पैट कमिंस (कप्तान) |
विराट कोहली | ट्रैविस हेड |
फिल सॉल्ट / जैकब बेथेल | अभिषेक शर्मा |
मयंक अग्रवाल | ईशान किशन |
जितेश शर्मा (विकेटकीपर) | हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर) |
टिम डेविड | अनिकेत वर्मा |
रोमारियो शेफर्ड | नितिश कुमार रेड्डी |
क्रुणाल पंड्या | कामिंडु मेंडिस |
भुवनेश्वर कुमार | हर्षल पटेल |
यश दयाल | जीशान अंसारी |
सुयश शर्मा | ईशान मलिंगा / मोहम्मद शमी |
मैच की अहमियत
RCB के लिए यह मैच प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, जबकि SRH पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
मैच विवरण
समय: शाम 7:30 बजे (IST)
मैच संख्या: 65
स्थान: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम, लखनऊ