Uncategorized
RAIPUR NEWS:-सुहिणी सोच का खास कार्यक्रम ‘पचास झकास’ 2 जुलाई को, 50+ उम्र वालों के लिए होगा जबरदस्त आयोजन

‘पचास झकास’ में होगा जीवन से जुड़ा ज्ञान, स्वास्थ्य, मोटिवेशन और मस्ती का मेल
RAIPUR NEWS:- ‘सुहिणी सोच संस्था’ 50 साल से ऊपर उम्र वाले लोगों के लिए खास कार्यक्रम ‘पचास झकास’ का आयोजन 2 जुलाई 2025 को कर रही है। यह आयोजन रायपुर के वृंदावन हॉल में शाम 5 बजे से 7 बजे तक होगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बुज़ुर्गों को कानूनी अधिकार, स्वास्थ्य जागरूकता, जीवन में मोटिवेशन, और मनोरंजन से जोड़ना है। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 50+ उम्र वालों के लिए जीवन से जुड़े अहम विषयों को रोचक तरीके से प्रस्तुत करने की कोशिश है।
READ MORE:-दिनदहाड़े शराब सप्लाई वैन पर हमला, बाइक सवार लुटेरों ने की तोड़फोड़, चालक घायल
विशेष उपस्थिति:
नाम | पद / भूमिका |
---|---|
पूज्य संत डॉ. युधिष्ठिर लाल शदाणी जी | शदाणी दरबार – विशेष आशीर्वचन |
सतीश थौरानी | अध्यक्ष, छ.ग. चैंबर ऑफ कॉमर्स |
मीनाक्षी टूटेजा | एम.डी., मीनाक्षी सैलून एंड एकेडमी |
सी.ए. चेतन तारवानी | राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, भारतीय सिंधु सभा |
नेहा सालोमन | मोटिवेशनल ट्रेनर |
सागर मलाकार | इंटरनेशनल योगा टीचर |
एडवोकेट जानकी बिल्थरे | कानूनी सलाहकार |
RAIPUR NEWS:-कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ:
- गाइडेंस सेशन: कानूनी जानकारी और स्वास्थ्य से जुड़ी बातें
- मोटिवेशन: आत्मबल बढ़ाने वाली बातें
- मनोरंजन: गेम्स, फन एक्टिविटीज और बहुत कुछ
- भोजन व्यवस्था: कार्यक्रम के बाद स्वादिष्ट भोज
- प्रवेश: केवल पास द्वारा ही
RAIPUR NEWS:-आयोजन टीम:
- संस्थापिका: मनीषा तारवानी
- अध्यक्ष: दीक्षा बुधवानी
- कार्यक्रम निर्देशक टीम: ज्योति बुधवानी, मुस्कान लालवानी, कृतिका बजाज, भारती सिंहानी
- पूर्व अध्यक्ष: करिश्मा कमलानी
- सचिव: पूनम बजाज
- एंकरिंग व संचालन: शीलू शर्मा
RAIPUR NEWS:-संस्था का संदेश:
“50+ उम्र वाले हमारे परिवार की नींव हैं। यह कार्यक्रम उन्हें सम्मान देने, जागरूक करने और खुश रखने की एक छोटी-सी कोशिश है।”
— मनीषा तारवानी और दीक्षा बुधवानी
जरूरी सूचना
एंट्री केवल पास धारकों को ही दी जाएगी।