BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर

Raipur Crime : शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मामले में रायपुर से फैजान खान गिरफ्तार

रायपुर। Raipur Crime : बीते दिनों पहले अभिनेता शाहरुख खान को रायपुर से कॉलर ने जान से मारने की धमकी दी थी, और फिरौती मांगी। कॉलर ने कहा कि उसे 50 लाख रुपए चाहिए। वरना वो शाहरुख खान को जान से मार देगा। वहीं इस मामले में आज रायपुर के एक वकील फैजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल, शाहरुख खान को फिरौती की जो धमकी गयी थी वो सिम फैजान खान का ही था, जिसका पता चलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और फैजान से पूछताछ की, पूछताछ करने पर फैजान ने बताया की उसका फ़ोन 2 नवंबर को गुम हो गया था, जिसकी शिकायत उसने 4 नवंबर को खम्हारडीह थाने में कराई थी, जबकि बांद्रा पुलिस स्टेशन में फोन कॉल 5 नवंबर को गया था। थाने में शिकायत की कॉपी दिखाने के बाद फैजान को छोड़ा गया। दोबारा पूछताछ के लिए 11 नवंबर को मुंबई बुलाया है। लेकिन 11 नवंबर को फैजान बांद्रा पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचा। जिस वजह से 12 नवंबर यानि आज उन्हें रायपुर से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की तैयारी हो रही है।

आपको बता दे की गिरफ्तार वकील ने शाहरुख खान की एक फिल्म के डायलॉग पर आपत्ति जताई थी, जिसमें शाहरुख ने कहा था कि, हिरण को पकाकर खा लो। उन्हें हिरण का शिकार करने में मजा आता है। फैजान ने इसकी शिकायत मुंबई और जोधपुर में की थी, जिसमें बताया कि, हिरण को बिश्नोई समाज पूजता है। इस डायलॉग से उनकी आस्था को ठेस पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *