
नई दिल्ली। Women Battalion : महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय (MHA) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में पहली बार एक ऑल-वुमेन बटालियन बनाने को मंजूरी दे दी है.
CISF महिलाओं के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सेवा करने का एक लोकप्रिय विकल्प रहा है. वर्तमान में CISF में 7% से अधिक महिलाएं कार्यरत हैं. महिला बटालियन के जुड़ने से देशभर की युवा महिलाओं को CISF में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरणा मिलेगी. इसके साथ ही CISF में महिलाओं को एक नई पहचान भी मिलेगी.