छत्तीसगढ़

राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा 25 सितंबर को, खड़गे का बलौदाबाजार दौरा 28 को, कांग्रेस की बड़ी चुनावी सभा

प्रदेश में विधानसभा चुनाव में महज ढाई महीने बचे हैं, ऐसे में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का दौरा चुनावी सरगर्मी बढ़ाते जा रही है

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही बचे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। लगातार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के दौरे हो रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे 25 सितंबर को बिलासपुर में एक बड़ी चुनावी सभा लेंगे। वहां पर हितग्राहियों को आवास योजना की साढ़े 7 लाख रुपए वितरित करेंगे। इसके बाद 28 सितंबर को बलौदाबाजार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे चौथी बार छत्तीसगढ़ आएंगे। खड़गे बलौदाबाजार में किसान न्याय योजना, गोधन योजना, भूमि श्रमिक न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता आदि वितरित करेंगे।

राहुल गाँधी का तीसरा व खड़गे का चौथा छत्तीसगढ़ दौरा
छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का ये तीसरा दौरा रहेगा। इसके पहले वो कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में नवा रायपुर आए थे। फिर 2 सितंबर को नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में युवा सम्मेलन को संबोधित किया था। अब तीसरी बार 25 सितंबर को बिलासपुर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे चौथी बार प्रदेश आ रहे हैं। वो 28 सितंबर को बलौदाबाजार आएंगे।

बिलासपुर संभाग का राजनीतिक समीकरण
बिलासपुर संभाग में सबसे ज्यादा 24 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 13 सीट पर कांग्रेस, 7 पर बीजेपी, 2 पर बसपा और 2 पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे (जेसीसीजे) का कब्जा है। प्रदेश के 11 लोकसभा सीट में से 4 लोकसभा सीट अकेले बिलासपुर संभाग में ही हैं। इसमें 3 पर बीजेपी और 1 पर कांग्रेस काबिज है। ऐसे में कांग्रेस विधानसभा के साथ ही लोकसभा चुनाव पर भी फोकस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *