छत्तीसगढ़
प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा,भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। रायपुर हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी आज भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुईं।
प्रियंका गांधी का ये कार्यक्रम विधानसभा चुनाव की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश की 98 लाख महिला वोटर्स को साधने की जिम्मेदारी इन्हें दी गई है। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है।