छत्तीसगढ़

भाजपा पार्षद दल के पोलखोल अभियान का तीसरा दिन, वार्ड में लोगो को हो रही समस्याओं पर निगम पर भड़के

मोवा क्षेत्र की दुर्गति और बन्द पड़े विकास कार्य के लिए महापौर दोषी : भाजपा पार्षद दल

रायपुर: भाजपा पार्षद दल शहर में लोगो को हो रह दिक्कतों पर निगम के खिलाफ हल्ला बोल मोड पर हैं, लोगो को इन समस्याओं से रूबरू करने के लिए पोलखोल अभियान के तीसरे दिन भाजपा पार्षद दल दुबे कॉलोनी मोवा, होम प्राइड, कूल होम, दलदल सिवनी क्षेत्र तक पदयात्रा नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के नेतृत्व में निकाली गई।


नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने बताया की इस पूरे क्षेत्र की मुख्य सड़कों में अधूरा निर्माण कार्य है, गिट्टी रेती बिछी हुई है, जगह जगह गढ्ढे है, सडको के बीच मे बिजली के खम्भे है, हिचकोले खाती गाड़ियां निकलती है। नाले नालियों के अधूरे निर्माण के कारण नाली का गन्दा पानी डबरे की शक्ल में सडको पर इकठ्ठा हो रहा है जिससे बदबू फैल रही है। सड़क के दोनो ओर एक दर्जन से अधिक बड़े फ़्लैट आवासीय परिसर भी है, सडको से उड़ने वाली धूल से वहाँ के नागरिक परेशान है। दलदल सिवनी, एकता चौक, दुबे कॉलोनी, मोवा क्षेत्र की दुर्गति और बन्द पड़े विकास कार्य के लिए कांग्रेस के महापौर एजाज ढेबर दोषी है।

भाजपा पार्षद दल के पोलखोल अभियान में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, उपनेता मनोज वर्मा, प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे, सीमा साहू, सुशीला धीवर, विश्वदिनी पांडेय, भोला साहू, गोपेश्वर साहू, कमलेश्वरी वर्मा, टेशू साहू, रजयन्त ध्रुव, अमर बंसल, रवि ध्रुव, चन्द्रपाल धनगर, मण्डल के पदाधिकारी, महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ आम जनता भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *