समाचार

Noida Protest:-इंक्रीमेंट के नाम पर धोखा! नोएडा में श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, गाड़ियां जलाईं, पुलिस ने दागे आंसू गैस

Noida Protest:-नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार सुबह बड़ा बवाल देखने को मिला। कई कंपनियों के श्रमिक और कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान हालात तब बिगड़ गए जब भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद प्रदर्शन और उग्र हो गया और कर्मचारियों व पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बन गई।

उग्र भीड़ ने कंपनी के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी और जमकर तोड़फोड़ की। पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।


Noida Protest:-कर्मचारियों का आरोप

कर्मचारियों का कहना है कि कंपनियां हर साल इंक्रीमेंट का वादा करती हैं, लेकिन असल में सैलरी नहीं बढ़ाई जाती। इसी “धोखे” के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।


Noida Protest:-प्रशासन अलर्ट मोड में

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं:

निर्णयविवरण
सुरक्षा व्यवस्थासंवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
मजिस्ट्रेट तैनातीसेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
महिला सुरक्षाकार्यस्थलों पर विशेष निगरानी के आदेश
वेतन निर्देशसमय पर वेतन और बोनस देने का आदेश

– प्रमुख सचिव ने सभी कंपनियों को निर्देश दिया है कि 30 नवंबर तक बोनस का भुगतान अनिवार्य रूप से किया जाए।


Noida Protest:-बड़ा फैसला: ओवरटाइम का दोगुना भुगतान

रविवार को हुई प्रशासनिक बैठक में श्रमिकों के हित में अहम फैसले लिए गए:

  • ओवरटाइम का दोगुना भुगतान
  • समय पर सैलरी की गारंटी
  • श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

Noida Protest:-पहले भी हो चुका है विवाद

शनिवार को ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक क्षेत्र में भी श्रमिकों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी, जब कर्मचारी सड़क जाम करने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद मामला और गर्मा गया और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *