Myanmar Operation:- म्यांमार में भारत का बड़ा एक्शन: उग्रवादी संगठन ULFA का दावा – ड्रोन हमले में मारा गया टॉप कमांडर, 19 लोग घायल
Myanmar Operation:- म्यांमार के उग्रवादी संगठन ULFA(I) ने भारतीय सेना पर म्यांमार सीमा पर उसके ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है। यह हमला म्यांमार के सागिंग एरिया के ULFA(I) के शिविरों पर किया गया है। ULFA(I) ने दावा करते हुए भारतीय सेना द्वारा ड्रोन हमले में टॉप कमांडर के मारे जाने की भी बात कही है, इसके साथ ही 19 लोगो के घायल होने और मोबाइल शिविरों पर तड़के ड्रोन से हमले की सूचना भी दी है। हालांकि भारत सरकार व भारतीय सेना की तरह से अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Myanmar Operation:- 1979 में ULFA(I) का गठन, सरकार ने लगाया प्रतिबंध
यूनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट ऑफ असम ULFA(I) का गठन परेश बरुआ और उसके साथियों द्वारा 1979 में किया गया था। इसके साथ ही यह संगठन असम को स्वायत्त और संप्रभु राज्य बनाने का लक्ष्य लेकर सशस्त्र संघर्ष करना शुरू कर दिया। केंद्र सरकार ने 1990 में ULFA(I) पर प्रतिबंध लगाते हुए इस उग्रवादी संगठन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की शुरुवात की थी।
ULFA(I) के आतंक की वजह से कई चाय व्यापारी असम छोड़ कर निकल गए थे। 2008 में ULFA(I) के नेता अरबिंद राजखोवा को बंगलादेश में गिरफ्तार कर भारत को सौपा गया था।
READ MORE:- पद्मश्री कोटा श्रीनिवास राव का निधन, तेलुगु सिनेमा ने खोया एक अनमोल रत्न
