Mahakumbh Mela Prayagraj:-महाकुंभ समापन में 9 दिन शेष, श्रद्धालुओं की संख्या 53 करोड़ पार

Mahakumbh Mela Prayagraj:-प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक 53 करोड़ से अधिक भक्त संगम में डुबकी लगा चुके हैं, जिससे इस महाकुंभ ने भीड़ के सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
READ MORE:- अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, दो शातिर सप्लायर गिरफ्तार
कल, 16 फरवरी 2025 को, 1.49 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जबकि आज सुबह से अब तक लगभग 60 लाख लोग अपनी आस्था व्यक्त कर चुके हैं। महाकुंभ के समापन में अब केवल 9 दिन शेष हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ निरंतर बढ़ती जा रही है।
श्रद्धालुओं ने सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की है। इसके साथ ही, महाकुंभ के दौरान काशी, अयोध्या और चित्रकूट जैसे धार्मिक स्थलों पर भी भारी भीड़ देखी जा रही है, जहां लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
महाकुंभ 2025 का समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर होगा। इस दिन अंतिम अमृत स्नान का आयोजन होगा, जो विशेष शुभ योगों के साथ संपन्न होगा। 144 वर्षों बाद महाशिवरात्रि पर ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो इस महाकुंभ को और भी महत्वपूर्ण बना रहा है।
महाकुंभ 2025 के प्रमुख स्नान की तिथियां:
स्नान पर्व | तिथि |
---|---|
माघ पूर्णिमा | 12 फरवरी 2025 |
महाशिवरात्रि (अमृत स्नान) | 26 फरवरी 2025 |
महाशिवरात्रि के दिन, शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जो इस अंतिम स्नान को और भी पवित्र बना रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए यह एक अद्वितीय अवसर है, जहां वे पवित्र संगम में स्नान कर अपने पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हैं।