Lifestyle
Lifestyle News:-गर्मियों में शर्ट पर पसीने के जिद्दी दाग से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर देखें कमाल!

Lifestyle News:- गर्मियों में खासतौर पर सफेद या हल्के रंग की शर्ट पर पसीने के पीले दाग पड़ जाना आम बात है। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी होती है इन दागों को हटाना। कई बार मंहगे डिटर्जेंट और वॉशिंग पाउडर से भी ये जिद्दी दाग नहीं छूटते। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं, जो न केवल सस्ते हैं बल्कि कारगर भी हैं।
READ MORE:- सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट, 25 अप्रैल को कोर्ट में सुनवाई
5 आसान घरेलू उपाय जो हटाएं पसीने के दाग
उपाय का नाम | कैसे करें इस्तेमाल | असर दिखने का समय |
---|---|---|
नींबू का रस | नींबू निचोड़कर दाग पर लगाएं, 20 मिनट बाद धो लें | 1 बार में असर |
बेकिंग सोडा | पानी के साथ पेस्ट बनाएं, दाग पर लगाएं, 30 मिनट छोड़ें | 1-2 बार में असर |
सफेद सिरका | पानी के साथ मिलाएं, दाग पर लगाएं, 30 मिनट बाद धोएं | लगातार प्रयोग में असर |
हाइड्रोजन पेरोक्साइड | पानी में मिलाकर दाग पर लगाएं, 20 मिनट में धोएं | जल्दी असर करता है |
एस्पिरिन की गोली | दो गोलियों को पानी में घोलें, दाग पर लगाएं, 30 मिनट बाद धो लें | पुराने दाग में भी असरदार |
जरूरी टिप्स
- इन उपायों को धूप में सुखाने से पहले करें ताकि दाग और गहरे न हों।
- अगर कपड़ा नाज़ुक है, तो किसी कोने पर पहले टेस्ट करें।
- इस्तेमाल के तुरंत बाद कपड़े को अच्छी तरह से धोएं।