Iran Vs USA:-ईरान का अमेरिका पर तंज: “रिजीम चेंज सफल”, ट्रंप के बयान पर सोशल मीडिया में उड़ाया मजाक

Iran Vs USA:-पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। इसी दौरान ईरान ने अमेरिका के अंदर हुए बड़े प्रशासनिक बदलावों को लेकर तंज कसते हुए “रिजीम चेंज सफल” होने की बात कही है।
दरअसल, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप लंबे समय से ईरान की मौजूदा सरकार को हटाने की बात कर रहे हैं, जिसे ‘रिजीम चेंज’ कहा जाता है। लेकिन हाल ही में अमेरिका के भीतर ही कई बड़े पदों पर अचानक बदलाव हुए, जिस पर ईरान ने कटाक्ष किया।
READ MORE:- खड़ी टैंकर से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत
Iran Vs USA:-क्या हुआ अमेरिका में?
- जनरल रैंडी जॉर्ज को अचानक पद से हटा दिया गया
- यह फैसला पीट हेगसेथ ने लिया
- जनरल जॉर्ज का कार्यकाल अभी एक साल से ज्यादा बाकी था
- हटाने की कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई
इससे पहले भी:
- वायुसेना प्रमुख सीक्यू ब्राउन को हटाया गया
- नौसेना और वायुसेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों में भी बदलाव
Iran Vs USA:-हटाने की वजह क्या?
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि जनरल जॉर्ज ईरान के खिलाफ जमीनी युद्ध के पक्ष में नहीं थे, इसी वजह से उन्हें हटाया गया। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Iran Vs USA:-अन्य बड़े बदलाव
- अटॉर्नी जनरल पैम बोंडी को भी पद से हटाया गया
- उन पर संवेदनशील दस्तावेजों के गलत प्रबंधन के आरोप लगे
- होमलैंड सिक्योरिटी प्रमुख क्रिस्टी नोएम को भी हटाया गया
- नेशनल डायरेक्टर जो केंट ने इस्तीफा दिया
Iran Vs USA:-ईरान का तंज
ईरान का दूतावास, साउथ अफ्रीका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अमेरिकी सैन्य अधिकारियों की बैठक दिखाई गई।
-तस्वीर में कुछ अधिकारियों को चिन्हित कर लिखा गया:
-“रिजीम चेंज सफलतापूर्वक हो गया”
साथ ही “MAGA” (Make America Great Again) और हंसने वाला इमोजी जोड़कर ट्रंप पर सीधा व्यंग्य किया गया।
Iran Vs USA:-क्या है इसका मतलब?
ईरान का कहना है कि:
-ट्रंप जहां दूसरे देशों में सरकार बदलने की बात करते हैं
-वहीं असल बदलाव तो खुद अमेरिका के अंदर हो रहे हैं
