छत्तीसगढ़
IAS Award:-जनसंपर्क संचालक अजय अग्रवाल समेत राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने आईएएस

IAS Award:-राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अफसरों को आईएएस पद पर प्रमोशन मिला है। इनमें जनसंपर्क संचालक अजय अग्रवाल का नाम भी शामिल है। दिल्ली में हुई डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, एसीएस रेणु पिल्ले, और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश बंसल मौजूद थे।
READ MORE:- गर्लफ्रेंड के EX की पिटाई का वीडियो वायरल, 5 आरोपी गिरफ्तार
प्रमोशन की प्रमुख बातें:
डीपीसी बैठक की मुख्य जानकारी | विवरण |
---|---|
कुल नाम भेजे गए | 36 |
प्रमोट हुए अफसर | 14 |
लंबित मामले | 3 |
किनका मामला अटका?
- सौम्या चौरसिया: कोयला घोटाले में जेल में।
- आरती वासनिक: पीएससी घोटाले में एफआईआर, विभागीय जांच जारी।
- तीर्थराज अग्रवाल: जांच समाप्त, क्लीन चिट मिली, लेकिन मामला कोर्ट में।
प्रमोट किए गए अफसरों की सूची:
क्रम संख्या | अफसर का नाम |
---|---|
1 | संतोष देवांगन |
2 | हीना नेताम |
3 | अश्वनी देवांगन |
4 | रेणुका श्रीवास्तव |
5 | आशुतोष पांडेय |
6 | अजय अग्रवाल |
7 | रीता श्रीवास्तव |
8 | लोकेश चंद्राकर |
9 | प्रकाश सर्वे |
10 | गजेंद्र ठाकुर |
11 | लीना कोसम |
12 | तुनजा सलाम |
13 | वीरेंद्र बहादुर पंच भाई |
14 | सौमिल चौबे |
प्रमुख अफसरों पर नजर:
- संतोष देवांगन और हीना नेताम पिछली डीपीसी में प्रमोशन से वंचित रह गए थे, लेकिन इस बार उन्हें आईएएस बनने का मौका मिला।