छत्तीसगढ़

Holika Dahan:-होली पर अनोखी आस्था की मिसाल: होलिका दहन के बाद जलते अंगारों पर चले ग्रामीण, VIDEO वायरल

Holika Dahan:-होली का त्योहार आमतौर पर रंग, गुलाल और खुशियों के लिए जाना जाता है, लेकिन अंबिकापुर क्षेत्र के एक गांव से सामने आई तस्वीरों ने सबका ध्यान खींच लिया है। यहां करजी गांव में होलिका दहन के बाद ग्रामीणों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी आस्था और परंपरा को निभाया।

Holika Dahan:-दशकों पुरानी परंपरा

ग्रामीणों के अनुसार, यह परंपरा गांव में कई दशकों से चली आ रही है। होलिका दहन के बाद जब आग शांत हो जाती है और लकड़ियां अंगारों में बदल जाती हैं, तब श्रद्धालु बारी-बारी से अंगारों पर चलते हैं

Holika Dahan:-आस्था और विश्वास का प्रतीक

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह देवी की कृपा और उनकी अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। ग्रामीणों का कहना है कि अंगारों पर चलने के बावजूद न तो पैरों में छाले पड़ते हैं और न ही दर्द महसूस होता है। अंगारों से गुजरने के बाद लोग भगवान से आशीर्वाद लेते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

Holika Dahan:-दूर-दराज से पहुंचे दर्शक

इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग करजी गांव पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान गांव में श्रद्धा, उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा। यह परंपरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

देखें वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *