छत्तीसगढ़

Crime News:-नशे पर रायपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, हुक्का–ई-सिगरेट का अवैध गोदाम पकड़ा, 25 लाख की प्रतिबंधित सामग्री जब्त

Crime News:-नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर हुक्का, ई-सिगरेट और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के अवैध गोदाम का खुलासा किया है। कार्रवाई में करीब 25 लाख रुपये की नशीली और प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है।

Crime News:-विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी कड़ी में 31 जनवरी 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली कि खमतराई थाना क्षेत्र के न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम में प्रतिबंधित ई-सिगरेट और हुक्का सामग्री का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम ने गोदाम में दबिश दी।

गोदाम मैनेजर गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान गोदाम में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम प्रबोध शर्मा (56 वर्ष), निवासी कबीर नगर, रायपुर बताया। पूछताछ में उसने खुद को गोदाम का मैनेजर स्वीकार किया। गोदाम की तलाशी में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई, जिसके वैध दस्तावेज आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Crime News:-किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 67/26 के तहत

  • सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (संशोधित 2023)
  • इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019
    की धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जब्त की गई सामग्री

सामग्री का नाममात्रा
कोकोनट कोल70 कार्टून
मैजिक कोल40 कार्टून
इंटा कोल06 कार्टून
ई-सिगरेट78 डिब्बे
हुक्का34 नग
हुक्का फ्लेवर09 कार्टून
बोंग110 नग
बोंग पाइप100 नग
हुक्का पाइप46 नग
एल्यूमिनियम फॉइल07 कार्टून
अन्य सामग्रीबड़ी मात्रा

कुल अनुमानित कीमत: ₹25,00,000 (लगभग)


फरार आरोपियों की तलाश जारी

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि गोदाम और सामग्री के असली मालिक आकाश तलरेजा (शंकर नगर, पंडरी) और नितिन सभागचंदानी (डीडी नगर, रायपुर) हैं, जो फिलहाल फरार हैं। आरोपी ने यह भी बताया कि प्रतिबंधित सामान महाराष्ट्र के पुणे से मंगाकर रायपुर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *