छत्तीसगढ़
Crime News:-कार से गांजा तस्करी का भंडाफोड़: 112 किलो गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

Crime News:-छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन “आघात” के तहत पत्थलगांव थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 112 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब ₹54 लाख बताई जा रही है।
READ MORE:- इंक्रीमेंट के नाम पर धोखा! नोएडा में श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, गाड़ियां जलाईं, पुलिस ने दागे आंसू गैस
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कार के जरिए ओडिशा से दिल्ली की ओर गांजा ले जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी।
– कार्रवाई के दौरान एक आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे झाड़ियों से पकड़ लिया।

Crime News:-पुलिस की कार्रवाई:
- दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है
- गांजा और कार को जब्त किया गया
- पूरे नेटवर्क की जांच जारी
