Crime News:-अंबिकापुर हत्याकांड: घुमंतू महिला से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी रामचरण लोहर गिरफ्तार, 30 हजार का इनामी था आरोपी

Crime News:-अंबिकापुर में 4 अप्रैल की सुबह हुई दिल दहला देने वाली वारदात के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घुमंतू महिला से दुष्कर्म और नृशंस हत्या के आरोपी रामचरण लोहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
READ MORE:- 13 अप्रैल को बड़ा फैसला? 8वें वेतन आयोग पर अहम बैठक, सैलरी-भत्तों पर नजरें टिकीं
-पुलिस ने आरोपी को चिरमिरी के बड़ा बाजार अस्पताल परिसर से दबोचा।
-जानकारी के अनुसार, आरोपी की मां चिरमिरी में अपने दूसरे पति के साथ रहती है, जहां वह छिपा हुआ था।
Crime News:-जनता में आक्रोश
इस जघन्य घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा रोष था और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई थी। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Crime News:-आगे की कार्रवाई
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही और भी अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।
