
रायपुर। Raipur Murder : राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस) की 38वीं बटालियन के कैंप में देर रात एक कांस्टेबल ने एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार (32 वर्ष) और हरियाणा निवासी एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया (56 वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि कांस्टेबल सरोज कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है कि विवाद किस कारण हुआ और कांस्टेबल ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।