Chhattisgarh News:-सोनपुरी डायवर्सन परियोजना को मिली ₹4.04 करोड़ की मंजूरी, सिंचाई क्षमता बढ़ेगी

Chhattisgarh News:-छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के विकासखण्ड खैरागढ़ स्थित सोनपुरी डायवर्सन परियोजना के लिए 4 करोड़ 4 लाख 17 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि का उपयोग शीर्ष कार्यों के साथ-साथ नहरों के रिमॉडलिंग और सीसी लाइनिंग कार्यों में किया जाएगा।
READ MORE:- 15 अप्रैल को मंत्रिपरिषद की अहम बैठक
परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा। वर्तमान में 115 हेक्टेयर निर्धारित सिंचाई क्षमता के मुकाबले 59 हेक्टेयर की कमी बनी हुई है, जिसे इस कार्य के जरिए पूरा किया जाएगा। साथ ही, जल की बचत कर 50 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को भी सिंचाई सुविधा से जोड़ा जाएगा।
इस तरह कुल मिलाकर 165 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को सीधा फायदा पहुंचेगा और कृषि उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीद है।
Chhattisgarh News:-किसानों के लिए राहत
इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे फसल उत्पादन में सुधार और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
