छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News:-RTE पर प्राइवेट स्कूलों का बड़ा कदम: 6 हजार से ज्यादा स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, जानिए पूरा मामला

Chhattisgarh News:-छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत बच्चों को एडमिशन देने से इनकार कर दिया है।
इस फैसले का असर राज्य के 6,000 से ज्यादा निजी स्कूलों पर पड़ेगा और RTE के तहत होने वाली एडमिशन प्रक्रिया फिलहाल रुक सकती है।
READ MORE:- 2 मिनट 38 सेकेंड के टीज़र में रणबीर कपूर ने दिखाए भगवान राम के 5 अद्भुत रूप
Chhattisgarh News:-क्या है विवाद की वजह?
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता के अनुसार:
- सरकार RTE के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति (Reimbursement) राशि नहीं बढ़ा रही
- कई सालों से फीस की राशि पुरानी दर पर ही दी जा रही है
- इससे निजी स्कूलों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है
-उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में हाईकोर्ट ने निर्देश दिए थे, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Chhattisgarh News:-स्कूलों का अगला कदम
- एसोसिएशन ने पहले चरणबद्ध आंदोलन किया
- सरकार से कई बार मांग रखी
- सुनवाई नहीं होने पर अब असहयोग आंदोलन शुरू
-इसके तहत अब स्कूल RTE कोटे के छात्रों को एडमिशन नहीं देंगे।
Chhattisgarh News:-सबसे ज्यादा असर किस पर?
इस फैसले से सबसे ज्यादा नुकसान:
- गरीब और जरूरतमंद बच्चों को होगा
- जो RTE के जरिए प्राइवेट स्कूल में पढ़ने का सपना देख रहे थे
Chhattisgarh News:-RTE क्या है?
- 6 से 14 साल के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा का अधिकार
- प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटें गरीब बच्चों के लिए आरक्षित
- सरकार स्कूलों को फीस की भरपाई करती है
