छत्तीसगढ़

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के बीच हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठंड कहर ढा रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में पिछले दो-तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में कई जगहों पर शीतलहर चल रही है। अमरकंटक में रात का पारा 2 डिग्री हो गया है। इससे लगे छत्तीसगढ़ की सीमा पर बर्फ की चादर बिछ गई है।

बता दें कई जिलों में रात का पारा सामान्य से 6 डिग्री तक कम हो गया है। रायपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण अगले कुछ दिन समुद्र से नमी वाली हवा आएगी। जिससे कहीं-कहीं पर बादल छाएंगे। इसके बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *