छत्तीसगढ़रायपुर

CG Weather Update : राजधानी में हुई झमाझम बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

रायपुर। CG Weather Update : राजधानी में आज मौसम का मिजाज बदल गया है और यहां तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वही मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में आज भारी बारिश हो सकती है। और अगले 3 दिनों तक ये दौर जारी रह सकता है।

रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2.3 डिग्री अधिक था। बिलासपुर में 33.5 डिग्री रहा जो औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा था। अंबिकापुर में 32.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। जगदलपुर में 32.6 डिग्री तापमान रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था। वहीं राजनांदगांव में 33 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *