
बिलासपुर। CG Suicide News : जिले में आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां करबला क्षेत्र में रहने वाला 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पर 19 वर्षीय युवक विवेक दिवान कि फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। मौके पर पुलिस पहुंची है, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक विवेक अपने चाचा के यहाँ रह रहा था। बीते रात 9 से 9:15 के आसपास वह घर से घूमने निकला था और देर रात 12 बजे वापस लौटा था। घर आने पर विवेक के परिजनों ने उसे खाना खाने के लिए कहा पर वह खाने से मना कर दिया। जिसके बाद मृतक विवेक अपने चाचा का फोन चार्जिंग करने अपने कमरे मे ले गया। सुबह जब विवेक के चाचा ने अपने फोन को लेने के लिए विवेक को आवाज दी तब कोई जवाब विवेक द्वारा नहीं दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा भी काफी देर खटखटाने के बावजूद कोई रिस्पांस नहीं मिलने के कारण कमरे में खिड़की से परिजनों ने देखा तो विवेक फांसी के फंदे पर झूलता हुआ नजर आया, जिसके बाद दरवाजा को तोड़कर विवेक को अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले कि जाँच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है। आत्महत्या करने का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।
