छत्तीसगढ़

CG NEWS:-आजीविका मिशन से बदली रमशीला कश्यप की जिंदगी, किराना दुकान से हर महीने 25 हजार की कमाई

CG NEWS:- कभी माओवाद से प्रभावित रहा कोंडागांव जिले का दूरस्थ गांव कुधुर अब विकास और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रहा है। शासन की योजनाओं के प्रभाव से यहां के लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। इसी बदलाव की प्रेरणादायक कहानी हैं गांव की निवासी रमशीला कश्यप, जो आज अपनी मेहनत से हर महीने लगभग 20 से 25 हजार रुपये की आय कमा रही हैं।

CG NEWS:-रमशीला कश्यप ने वर्ष 2018 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने ‘जय मां दंतेश्वरी’ स्व-सहायता समूह की सदस्य बनकर अपनी नई शुरुआत की। उस समय गांव में केवल एक ही किराना दुकान थी, जिसके कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए करीब 20 किलोमीटर दूर मर्दापाल जाना पड़ता था।

ग्रामीणों की परेशानी को समझते हुए रमशीला ने गांव में ही किराना दुकान खोलने का निर्णय लिया। स्व-सहायता समूह से मिली 50 हजार रुपये की सहायता से उन्होंने अपना छोटा व्यवसाय शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने दुकान में जरूरत की सभी सामग्री उपलब्ध करानी शुरू कर दी और अपने व्यवसाय को मजबूत बनाया।

आज उनकी यह पहल पूरे गांव के लिए बड़ी सुविधा बन गई है। जहां ग्रामीणों को जरूरी सामान गांव में ही मिल रहा है, वहीं रमशीला के परिवार की आर्थिक स्थिति भी पहले से काफी बेहतर हो गई है। जो परिवार पहले केवल खेती पर निर्भर था, अब वह अतिरिक्त आय से सशक्त बन चुका है।

CG NEWS:-रमशीला कश्यप की सफलता अब पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। वे अन्य महिलाओं को भी स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *