
CG NEWS:-छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पुरस्कार वर्ष 2023-24 और 2024-25 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कोचों और निर्णायकों को दिए जाएंगे।
आवेदन की आखिरी तारीख:
26 जून 2025 (कार्यालयीन समय तक)
CG NEWS:-पुरस्कारों की सूची और राशि
पुरस्कार का नाम | राशि |
---|---|
शहीद राजीव पाण्डे सम्मान | ₹3 लाख |
शहीद कौशल यादव सम्मान | ₹1.5 लाख |
वीर हनुमान सिंह सम्मान | ₹1.5 लाख |
शहीद पंकज विक्रम व विनोद चौबे सम्मान | ₹25,000 (प्रत्येक) |
मुख्यमंत्री ट्रॉफी | ₹1 लाख से ₹5 लाख (टीम के अनुसार) |
CG NEWS:-पुरस्कार का उद्देश्य
इन पुरस्कारों का मकसद है राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित और प्रोत्साहित करना।
चयन उपलब्धियों, पात्रता, और खेल संघों की अनुशंसा के आधार पर किया जाएगा।
डाईट मनी के लिए आवेदन की अधिकतम आयु: 19 वर्ष
कौन कर सकता है आवेदन?
✔ राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले
✔ राज्य स्तरीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले
✔ सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी
✔ डाईट मनी और प्रेरणा निधि के पात्र युवा खिलाड़ी
कैसे करें आवेदन?
आवेदन पत्र यहां से डाउनलोड करें:
http://sportsyw.cg.gov.in
आवेदन जमा करें:
- संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग,
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर - या अपने जिला खेल कार्यालय
आवेदन के साथ सभी प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं।
अधूरे या अस्पष्ट आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
चयन समिति का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी रहेगा।