CG News : पार्षद के घर चल रहा था जुआ, पुलिस ने मारी रेड, 6 गिरफ्तार, भाजपा नेता सहित कांग्रेस पार्षद मौके से फरार

राजनांदगांव। CG News : नगर निगम के एमआईसी चेयरमेन के यहां पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर 10 लाख 5 हजार रूपये का जुआ पकड़ने के साथ ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक भाजपा नेता सहित कांग्रेस पार्षद मौके से फरार होने में सफल हो गए।
राजनांदगांव नगर निगम में विधि विभाग के चेयरमेन राजेश गुप्ता के निवास पर जुए की फड़ चलने की जानकारी बसंतपुर पुलिस मिली थी। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। इस दाैरान वहां ताशपत्ती पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों पुलिस की पकड़ में आ गए। पुलिस ने उनके पास से 10 लाख 5 हजार 5 सौ रूपए नगद बरामद किए है।
बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य नारायण देवांगन ने बताया कि पार्षद के निवास में जुआ खेला जा रहा है। कार्रवाई के दौरान पार्षद राजेश गुप्ता और मोहम्मद इरफान फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।