छत्तीसगढ़

CG News:-छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में होगी डिजिटल जनगणना: 62,500 कर्मचारी तैनात, नागरिकों से पूछे जाएंगे 33 अहम सवाल

CG News:-छत्तीसगढ़ में जनगणना इस बार पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जाएगी। पहली बार लोगों को खुद ऑनलाइन जानकारी भरने (Self Enumeration) का विकल्प मिलेगा।

16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिक खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद हर व्यक्ति को SE ID दी जाएगी और फिर सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे।


CG News:-जनगणना कैसे होगी? (2 चरणों में प्रक्रिया)

चरणविवरण
पहला चरणघर-घर सर्वे, 33 सवाल पूछे जाएंगे
दूसरा चरणजातिगत जनगणना (Caste Census)

CG News:-पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

मकान से जुड़े सवाल

सवाल
भवन नंबर, जनगणना मकान नंबर
फर्श, दीवार, छत किससे बनी है
मकान का उपयोग (घर/दुकान)
मकान की स्थिति

CG News:-परिवार से जुड़े सवाल

सवाल
कुल सदस्य कितने हैं
मुखिया का नाम, लिंग, वर्ग (SC/ST/अन्य)
मकान अपना या किराए का
कमरों की संख्या
शादीशुदा जोड़ों की संख्या

CG News:-सुविधाओं से जुड़े सवाल

सवाल
पीने का पानी कहां से आता है
बिजली, शौचालय, नहाने की जगह
रसोई और गैस (LPG/PNG)
गंदे पानी की निकासी

CG News:-डिजिटल और सामान से जुड़े सवाल

सवाल
टीवी, रेडियो, इंटरनेट
मोबाइल, कंप्यूटर/लैपटॉप

वाहन और अन्य जानकारी

सवाल
साइकिल, बाइक, कार
परिवार कौन सा अनाज खाता है
मोबाइल नंबर (केवल जनगणना हेतु)

CG News:-गलत जानकारी देने पर कार्रवाई

  • गलत जानकारी देने पर ₹1000 तक जुर्माना लगाया जा सकता है
  • सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी
  • डेटा का उपयोग किसी जांच या कानूनी कार्यवाही में नहीं होगा

CG News:-कितने लोग करेंगे काम?

पदसंख्या
जिला जनगणना अधिकारी47
जिला स्तरीय अधिकारी250
चार्ज अधिकारी472
मास्टर ट्रेनर1,160
प्रगणक51,300
पर्यवेक्षक9,000
कुल62,500

CG News:-कहां-कहां होगा सर्वे?

  • 33 जिले
  • 195 नगरीय निकाय
  • 252 तहसील
  • लगभग 19,978 गांव
  • करीब 49,000 सर्वे ब्लॉक

हेल्पलाइन सुविधा

– 16 अप्रैल 2026 से टोल फ्री नंबर 1855 जारी होगा


CG News:-प्रवासी लोगों के लिए नियम

अगर कोई व्यक्ति दूसरे राज्य में रह रहा है, तो उसकी जनगणना मूल निवास (Permanent Address) के आधार पर ही होगी।


खास बात

आजादी के बाद यह 8वीं जनगणना होगी
पहली बार ऑनलाइन सेल्फ-एंट्री + डिजिटल ऐप का उपयोग
दूसरे चरण में जातिगत जनगणना भी शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *