छत्तीसगढ़
CG News : सीएम साय हरियाणा दौरे के लिए रवाना, मुख्यमंत्री सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल…

रायपुर। CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरियाणा रवाना हुए। सीएम साय ने कहा, हरियाणा में आज नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में हमारे साथ दोनों उपमुख्यमंत्री भी जा रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री के साथ बैठक भी है।
बता दे नायब सिंह सैनी दूसरी बार आज हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता इस शामिल हो सकते हैं। सैनी के अलावा कई विधायकों को मंत्री पद की शपथ भी दिलाई जा सकती है। सैनी के सियासी सफर पर एक नजर डालें तो 2009 के विधानसभा चुनाव में नारायण गढ़ सीट पर उनका जमानत जब्त हो गया था। करीब 15 वर्षों के बाद वह हरियाणा की दूसरी बार कमान संभालने जा रहे हैं।