छत्तीसगढ़
CG NEWS:-छत्तीसगढ़ की शराब भी हुई मिलावटी! अब शराब में भी धोखा, खाली बोतलों में भरी जा रही थी नकली दारू

CG NEWS:-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब शराब भी शुद्ध (Pure) नहीं रही। पहले दूध-दही और पनीर में मिलावट की खबरें आती थीं, अब शराब में भी मिलावट सामने आई है।
सरकारी शराब दुकान से मिलने वाली शराब में पानी मिलाकर, सस्ती शराब को महंगे ब्रांड की बोतलों में भरकर, और बिना होलोग्राम वाली बोतलें बेचकर लाखों की ठगी हो रही थी।

READ MORE:- प्रसूता की मौत पर कांग्रेस सख्त, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित, डॉ. राकेश गुप्ता संयोजक नियुक्त
CG NEWS:-कैसे होती थी मिलावट?
स्टेप | प्रक्रिया |
---|---|
1 | शराबी जो बोतलें पीकर फेंक देते थे, उन्हें स्टाफ इकट्ठा करता था |
2 | इन खाली बोतलों में सस्ती और पानी मिली शराब भरी जाती थी |
3 | महंगे ब्रांड (गोवा, जम्मू) के नाम से उसे दोबारा सील किया जाता था |
4 | बिना ढक्कन खोले शराब लीक हो रही थी जिससे शक हुआ |
5 | दुकान के स्टॉक और कैश में भी गड़बड़ी मिली |
CG NEWS:-क्या-क्या पकड़ा गया?
ब्रांड | जब्त पेटियां |
---|---|
कैप्टन क्लब व्हिस्की | 95 पेटी |
सिंडिकेट व्हिस्की | 59 पेटी |
जम्मू स्पेशल | 86 पेटी |
गोवा स्पेशल | 25 पेटी |
बिना होलोग्राम गोवा स्पेशल | 34 पेटी |
कुल | 299 पेटी नकली शराब |
कैश गड़बड़ी का खुलासा
स्टॉक जांच में दुकान से ₹12,10,480 रुपए कम पाए गए।
गिरफ्तार आरोपी
नाम | पिता का नाम |
---|---|
मनीष रामटेके | अशोक रामटेके |
श्याम किशोर साहू | दुकालू राम साहू |
युवराज मधुकर | डोमन दा मधुकर |
फरार:
- शेखर बंजारे (शिव कुमार बंजारे)
- सागर सोनवानी (रिखी राम सोनवानी)
कानूनी कार्रवाई
मामला दर्ज: आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत केस दर्ज।