छत्तीसगढ़
CG NEWS:-बोर्ड टॉपर्स श्रमिक बच्चों को मिलेगा मुख्यमंत्री से सम्मान, दो-दो लाख की सहायता राशि से होगा प्रोत्साहन

CG NEWS:-मुख्यमंत्री नोनी बाबू योजना के तहत 31 मेधावी छात्र होंगे सम्मानित
छत्तीसगढ़ सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों के होनहार बच्चों को बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 जून को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाले 31 छात्रों को 2-2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे।
यह सहायता “मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना” के अंतर्गत दी जा रही है।
READ MORE:- शिक्षा और स्वास्थ्य की साझेदारी से संवरेगा बच्चों का भविष्य, नया रायपुर में हुई अहम बैठक
कार्यक्रम में ये गणमान्य होंगे उपस्थित:
- मुख्यमंत्री: विष्णु देव साय
- श्रम मंत्री: लखन लाल देवांगन
- मंडल अध्यक्ष: डॉ. राम प्रताप सिंह (भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल)
CG NEWS:-सहायता राशि का वितरण ऐसे होगा:
श्रेणी | छात्र संख्या | सहायता राशि | उपयोग |
---|---|---|---|
10वीं टॉपर्स | 26 छात्र | ₹2,00,000 प्रति छात्र | ₹1 लाख – दोपहिया वाहन, ₹1 लाख – नकद |
12वीं टॉपर्स | 5 छात्र | ₹2,00,000 प्रति छात्र | ₹1 लाख – दोपहिया वाहन, ₹1 लाख – नकद |
कुल | 31 छात्र | ₹62 लाख | — |
CG NEWS:-अन्य योजनाओं के तहत दी जा रही सहायता:
योजना का नाम | लाभार्थी | कुल राशि |
---|---|---|
मिनीमाता महतारी जतन योजना | 1,915 | ₹3.83 करोड़ |
सायकल सहायता योजना | 279 | ₹10.33 लाख |
श्रमिक औजार सहायता योजना | 6,319 | ₹2.19 करोड़ |
सिलाई मशीन सहायता योजना | 12 | ₹94,800 |
नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना | 4,825 | ₹96.17 लाख |
नोनी बाबू शिक्षा सहायता | 155 | ₹37.63 लाख |
दीर्घायु सहायता योजना | 2 | ₹40,000 |
सुरक्षा उपकरण सहायता | 4,939 | ₹74.08 लाख |
उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन | 1 | ₹50,000 |
दीदी ई-रिक्शा योजना | 7 | ₹7 लाख |
मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता | 264 | ₹2.64 करोड़ |
नोनी सशक्तिकरण योजना | 2,486 | ₹4.97 करोड़ |
सियान सहायता योजना | 372 | ₹74.40 लाख |
गणवेश-पुस्तक सहायता | 15,066 | ₹2 करोड़ |
आवास सहायता योजना | 25 | ₹25 लाख |
कुल राशि | 38,200 श्रमिक | ₹19.71 करोड़ |
मुख्य उद्देश्य:
इन योजनाओं के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवनस्तर को ऊंचा उठाना है। योजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वरोजगार के क्षेत्रों को मजबूती प्रदान करेंगी।
प्रमुख बातें:
- 31 मेधावी बच्चों को मिलेगा ₹2-2 लाख का प्रोत्साहन
- राज्यभर के 38,200 श्रमिकों को ₹19.71 करोड़ की सहायता
- राशि सीधे DBT से श्रमिकों के खातों में जमा
- सरकार की 15 से ज्यादा योजनाएं श्रमिक हित में सक्रिय