BREAKING
BREAKING:- CM साय का बड़ा ऐलान, UPSC परीक्षा पास करने वाले प्रतिभागियों को मिलेंगे 1 लाख रुपए

BREAKING:- छत्तीसगढ़ सरकार ने UPSC मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
READ MORE:- ग्रीनलैंड में क्यों उड़ रहे हैं हाई-स्पीड ड्रोन? बर्फ के नीचे छिपे रहस्य जानने की कोशिश
UPSC 2024 में छत्तीसगढ़ के होनहारों की उपलब्धि
हाल ही में घोषित UPSC 2024 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के कई प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है:
अभ्यर्थी का नाम | स्थान | ऑल इंडिया रैंक (AIR) |
---|---|---|
पूर्वा अग्रवाल | बिलासपुर | 65 |
अर्पण चोपड़ा | मुंगेली | 313 |
मानसी जैन | जगदलपुर (बस्तर) | 444 |
केशव गर्ग | अंबिकापुर | 496 |
शची जायसवाल | अंबिकापुर | 654 |
प्रोत्साहन राशि का उद्देश्य
राज्य सरकार का यह कदम युवाओं को सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रेरित करने और उनकी मेहनत को मान्यता देने के लिए उठाया गया है। इससे प्रदेश में UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के प्रति रुचि बढ़ेगी और अधिक युवा इस दिशा में प्रयासरत होंगे।