रायपुर। CG BREAKING : बीजापुर के भाजपा नेता अजय सिंह पर भैरमगढ़ के आदिवासी युवक के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा था। जिसके बाद रविवार को पुलिस ने अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। वही पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया और इसे अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
बता दें कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगदीश रोहरा ने निष्कासन आदेश जारी किया है। विधानसभा चुनाव के कुछ दिन बाद ही अजय सिंह ने भाजपा ज्वाइन किया था। एक समय कांग्रेस के बड़े नेता में अजय सिंह की गिनती होती थी, वो युवा आयोग के सदस्य भी रह चुके थे। लेकिन स्थानीय विधायक से विवाद की वजह से वो पार्टी के खिलाफ हो गये। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों बीजापुर के पूर्व कलेक्टर अनुराग पांडेय को अजय सिंह ने धमकी दी थी, कि अनुराग पांडेय को कलेक्टर के हटा दूंगा। धमकी के 5 दिन के भीतर कलेक्टर को हटाने का आदेश जारी हो गया। ये मुद्दा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक आदिवासी युवक के साथ गाली गलौज मामले में उन पर FIR हो गयी और फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।