CG Accident News:-खड़ी टैंकर से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

CG Accident News:-जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तमता-डूमरबहार मुख्य मार्ग पर पंडरीपानी के पास तेज रफ्तार बाइक एक सड़क किनारे खड़ी पानी टैंकर से जा टकराई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
READ MORE:- अहमदाबाद प्लेन क्रैश: पीड़ित परिवारों की PM से अपील — “मुआवजा नहीं, सच्चाई चाहिए”
कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पानी टैंकर मकान निर्माण कार्य के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तमता से डूमरबहार की ओर जा रहा बाइक सवार युवक तीखे मोड़ के पास नियंत्रण खो बैठा और सीधे टैंकर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक टैंकर के अंदर तक घुस गई।
मौके पर ही मौत
हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों में घटना के बाद दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस कार्रवाई जारी
घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
सावधानी जरूरी
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े वाहनों के खतरे को उजागर करता है। ऐसे स्थानों पर विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
