रायगढ़। CG Accident : बड़ी घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र से सामने आई है जिसमे बाईक अनियंत्रित होकर होटल में घुस गई जिसमे बाईक में सवार दो लोगों में एक की मौके पर मौत हो गई। वही दूसरे को लैलूंगा हॉस्पिटल ने भर्ती कराया गया है।
जानकारी अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंजारा के पास केशला मोड़ के पास स्थित होटल में तेज रफ्तार की बाईक होटल के अंदर जा घुसी। घटना इतनी जबरदस्त थी की मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया था। मौके पर उपस्थित लोगों ने घटना की सुचना तत्काल डायल 112 को दी गई। लैलूंगा की डायल 112 की टीम ने घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि कर दी वहीं दूसरे का इलाज जारी है। बताये अनुसार बाईक सवार दोनों युवक चिकनीपानी के बताये जा रहे है जिसमे 1 की मौत दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।