Budh Gochar:-बुध का नक्षत्र परिवर्तन से बदलेगी किस्मत: इन राशियों को मिलेगा फायदा, कुछ के लिए बढ़ेगा खर्च और तनाव

Budh Gochar:-ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह एक बार फिर अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 13 अप्रैल को दोपहर 2:26 बजे बुध उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 22 अप्रैल तक यहीं रहेंगे।
ज्योतिष के अनुसार इस नक्षत्र के स्वामी शनि ग्रह हैं, जो मेहनत, अनुशासन और संघर्ष से जुड़े माने जाते हैं। ऐसे में इस दौरान लोगों को अपने फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी। हालांकि रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने के संकेत भी हैं।
READ MORE:- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी पर एक्शन, मानक से कम होने पर बदली जाएंगी साड़ियां
Budh Gochar:-किन राशियों पर क्या असर?
वृषभ राशि (Taurus)
| पहलू | असर |
|---|---|
| इनकम | बढ़ने के योग |
| काम | रुके काम पूरे होंगे |
| पैसा | फंसा पैसा वापस मिल सकता है |
सलाह: जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
तुला राशि (Libra)
| पहलू | असर |
|---|---|
| खर्च | अचानक बढ़ सकते हैं |
| यात्रा | खर्च ज्यादा हो सकता है |
| सेहत | सावधानी जरूरी |
राहत: विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
| पहलू | असर |
|---|---|
| कमाई | सुधार और नए मौके |
| बिजनेस | फायदा संभव |
| खर्च | बच्चों पर खर्च बढ़ सकता है |
मकर राशि (Capricorn)
| पहलू | असर |
|---|---|
| नौकरी | प्रमोशन के संकेत |
| व्यापार | लाभ के योग |
| परिवार | खुशियों का माहौल |
Budh Gochar:-कुल मिलाकर असर
-यह बदलाव जहां कुछ लोगों के लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा, वहीं कुछ को खर्च और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
-सही फैसले, धैर्य और प्लानिंग इस दौरान सबसे बड़ा सहारा होंगे।
