BREAKING NEWS:-प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन, दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में ली अंतिम सांस

BREAKING NEWS:-छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद रायपुर के एसीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली।
READ MORE:- छत्तीसगढ़ के 6 शहरों में एक साथ GST का छापा, फुटवेयर कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई
BREAKING NEWS:-डॉ. सुरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बेमेतरा में 8 अगस्त 1953 को जन्मे थे। उन्होंने हास्य और व्यंग्य के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाई थी। उन्होंने अब तक पांच किताबें लिखी थीं और कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुति दी थी। उनके हास्य अंदाज़ ने उन्हें टीवी और कवि सम्मेलनों का लोकप्रिय चेहरा बना दिया था।
BREAKING NEWS:-वर्ष 2010 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके साथ ही वर्ष 2019 में अमेरिका के वॉशिंगटन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी एसोसिएशन के समारोह में उन्हें ‘हास्य शिरोमणि’ सम्मान से नवाजा गया था।
उनकी कविताएं सिर्फ मनोरंजन नहीं करती थीं, बल्कि सामाजिक मुद्दों को भी मजाक के जरिए गंभीरता से उजागर करती थीं। उनके निधन से साहित्य और कला जगत में गहरा शोक है। राज्य के मुख्यमंत्री, साहित्यकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।