BREAKINGछत्तीसगढ़

BREAKING NEWS:- छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवाली पर दी सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, DA में 4% बढ़ोतरी का आदेश जारी

BREAKING NEWS:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (DA) में 4% बढ़ोतरी की घोषणा की है। बुधवार को की गई इस घोषणा के बाद, राज्य के वित्त विभाग ने गुरुवार को इसका आदेश भी जारी कर दिया। यह नया DA 1 अक्टूबर 2024 से लागू होगा, जिससे राज्य के 3 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इस महीने के वेतन में उन्हें 54% DA मिलेगा, जो पहले 50% था।

देखें आदेश –

नई दरें लागू होने से कर्मचारी कैसे होंगे लाभान्वित:

वेतन (रु.)पुराना DA (50%)नया DA (54%)वृद्धि (रु.)
20,00010,00010,800800
30,00015,00016,2001,200
40,00020,00021,6001,600

इस निर्णय से कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ेगी और दिवाली की खुशियों में चार चांद लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *