मध्यप्रदेश

कांग्रेस के 86 प्रत्याशियों के चयन के लिए कल दिल्ली में होगा मंथन, इस दिन जारी होगी दूसरी लिस्ट

नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी, अब दो से तीन दिन में दूसरी सूची भी जारी होगी।पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोमवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने 144 प्रत्याशियों की सूची जारी की। हमारे पास चार हजार आवेदन आए थे। हमने सभी पर चर्चा की। इसके बाद एक राय से सूची जारी की। चार हजार लोगों में सभी कहते हैं कि मैं चुनाव जीतने वाला हूं। उन्होंने कहा कि मुझे अपने राजनीतिक जीवन में आज तक कोई नहीं मिला कि जो कहे कि मैं चुनाव हारने वाला हूं।

कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है। यह चुनाव केवल किसी प्रत्याशी या पार्टी का नहीं है। यह मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। मैंने अपने 45 साल के राजनीतिक करियर में इस प्रकार के चुनाव का सामना नहीं किया। जहां एक प्रदेश के भविष्य का प्रश्न है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश चौपट प्रदेश बन गया है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य सभी व्यवस्था चौपट हो गई है। मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार में नबंर वन है। पैसे लो काम लो। मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या तो भ्रष्टाचार का गवाह है। भाजपा कितना भी गुमराह कर ले। शिवराज जी कितनी भी कलाकारी कर लें। आज का मतदाता और 10 साल के मतदाता में बहुत अंतर है। आज का मतदाता जागरूक है।

बुधवार को दिल्ली में बैठक करेगी
केंद्रीय चुनाव समिति 86 प्रत्याशियों का चयन करने के लिए 18 अक्टूबर बुधवार को दिल्ली में बैठक करेगी। चर्चा है कि इसके पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता 21 विधायकों के साथ लगातार हारने वाली 40 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम को पहले अंतिम रूप देंगे। एक सूची बुधवार या गुरुवार को आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *