G7 Summit:-G7 में फिर दिखेगी मोदी-ट्रंप की केमिस्ट्री! फ्रांस में 17 जून को होगी बड़ी मुलाकात, व्यापार से लेकर ऊर्जा तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा

G7 Summit:-दुनिया की निगाहें अगले सप्ताह होने वाले G7 शिखर सम्मेलन पर टिकी हैं। इसी बीच व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 17 जून को फ्रांस में आमने-सामने बैठकर अहम द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और होर्मुज संकट को लेकर वैश्विक चिंता बनी हुई है। माना जा रहा है कि दोनों नेता व्यापार, वीजा, ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी सहयोग और वैश्विक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
G7 Summit:-G7 शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून तक फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस शहर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के शीर्ष नेता शामिल होंगे। अमेरिकी प्रशासन के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप सम्मेलन के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर भी बातचीत हो सकती है। हालांकि डील को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन दोनों देशों के अधिकारियों के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में तकनीकी और आर्थिक सहयोग को लेकर बातचीत और तेज हो सकती है।
G7 Summit:-विशेषज्ञों का मानना है कि मोदी-ट्रंप बैठक से भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती मिल सकती है, खासकर ऐसे समय में जब वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था तेजी से बदल रही है।
