BREAKING

BIG NEWS:-भूपेश बघेल को असम का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया, 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

BIG NEWS:-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए कई वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक (Observers) नियुक्त किया है, ताकि चुनावी रणनीति ठीक से तैयार हो सके और पार्टी मजबूत तरीके से मुकाबला कर सके।

मुख्य बिंदु

  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया।
  • सचिन पायलट को केरल विधानसभा चुनाव का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
  • इसके अलावा पार्टी ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी चुनावों के लिए भी अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी दी है।

BIG NEWS:-पार्टी ने किन नेताओं को जिम्मेदारी दी?

राज्य/क्षेत्रनियुक्त पर्यवेक्षक / वरिष्ठ पर्यवेक्षक
असमभूपेश बघेल, डीके शिवकुमार, बंधु तिर्की (सह-पर्यवेक्षक)
केरलसचिन पायलट, के. जे. जॉर्ज, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार
तमिलनाडुमुकुल वासनिक, उत्तम कुमार रेड्डी, काजी मोहम्मद निज़ामुद्दीन
पश्चिम बंगालसुधीप रॉय बर्मन, शकील अहमद खान, प्रकाश जोशी
पुडुचेरीतमिलनाडु टीम के ही पर्यवेक्षक ��ेल गए हैं

BIG NEWS:-चुनावों का माहौल

पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस को कई राज्यों में अपेक्षित सफलता नहीं मिली है। ऐसे में पार्टी आलाकमान ने अनुभवी नेताओं को आगे रखकर रणनीति और संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया है।

आगामी विधानसभा चुनाव असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में इस साल होने की संभावना है, क्योंकि इन राज्यों/यूटी की विधानसभाओं की कार्यकाल अंतिम महीने में पहुंच रही है।


कांग्रेस की तैयारी : चुनावी रणनीति पर फोकस

– पार्टी ने न केवल वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया है, बल्कि कुछ राज्यों के लिए स्क्रीनिंग समितियों और अन्य चुनावी समितियों का गठन भी किया है।
-असम में प्रियंका गांधी को विशेष भूमिका देने के साथ, उनके साथ पार्टी के अनुभवी नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *