Asaduddin Owaisi on Pakistan: -ओवैसी का पाकिस्तान पर व्यंग्य: “हम हैं उनके ‘दूल्हा भाई’, इतना हैंडसम वहां कोई नहीं”

Asaduddin Owaisi on Pakistan: –AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में पाकिस्तान पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा, “अब तो मैं पाकिस्तान का नेशनल ‘दूल्हा भाई’ बन गया हूं। उन्हें मुझसे बेहतर मुखर वक्ता, स्पष्टवादी और हैंडसम इंसान पूरे मुल्क में नहीं मिलेगा। वो सिर्फ मुझे ही भारत में देखते हैं। उनको मेरी बातें सुनते रहना चाहिए, इससे उनका ज्ञान बढ़ेगा। इससे उनकी जहालत खत्म होगी।”
Asaduddin Owaisi on Pakistan: -तुर्की को भारत के साथ रिश्ते की याद दिलाई
ओवैसी ने तुर्की को पाकिस्तान का समर्थन करने पर चेतावनी दी और कहा कि तुर्की को भारत के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा, “तुर्की को पाकिस्तान का समर्थन करने अपने रुख का विचार करना चाहिए। तुर्की और भारत के बीच ऐतिहासिक रिश्ता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।”
Asaduddin Owaisi on Pakistan: -भारत में तुर्की और अजरबैजान का बहिष्कार
पाकिस्तान को तुर्की और अजरबैजान द्वारा समर्थन दिए जाने के बाद भारत में इन देशों के खिलाफ बहिष्कार की मुहिम तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 70% भारतीयों ने तुर्की और अजरबैजान की अपनी पहले से नियोजित यात्राएं रद्द कर दी हैं।
प्रमुख बिंदु:
- ओवैसी ने पाकिस्तान पर व्यंग्य करते हुए खुद को ‘दूल्हा भाई’ कहा।
- तुर्की को भारत के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों की याद दिलाई।
- भारत में तुर्की और अजरबैजान के खिलाफ बहिष्कार की मुहिम तेज।