Amit Shah Speech:-भाषा विवाद पर अमित शाह का बड़ा बयान: “एक दिन अंग्रेजी बोलने में होगी शर्म”

Amit Shah Speech:-तमिलनाडु और महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर जारी बहस के बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अंग्रेजी भाषा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसा दिन भी आएगा जब देश में अंग्रेजी बोलने वाले लोग खुद को शर्मिंदा महसूस करेंगे।
अमित शाह राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व IAS अधिकारी अशुतोष अग्निहोत्री की किताब ‘मैं बूंद स्वयं, खुद सागर हूं’ के विमोचन समारोह में पहुंचे थे। वहां उन्होंने भाषाई विरासत और पहचान को लेकर खुलकर बात की।
Amit Shah Speech:-मुख्य बातें:
विषय | विवरण |
---|---|
कार्यक्रम | किताब “मैं बूंद स्वयं, खुद सागर हूं” का विमोचन |
वक्ता | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह |
मुद्दा | भारतीय भाषाओं का सम्मान और अंग्रेजी पर टिप्पणी |
स्थान | नई दिल्ली |
Amit Shah Speech:-अमित शाह के प्रमुख बयान:
“हमारी भारतीय भाषाएं देश की आत्मा हैं। इन्हें छोड़कर हम अपनी पहचान खो देंगे।”
“एक समय ऐसा आएगा जब अंग्रेजी बोलना गर्व नहीं, शर्म की बात मानी जाएगी।”
“विदेशी भाषाओं से आप अपने धर्म, संस्कृति और इतिहास को नहीं समझ सकते।”
“2047 तक भारत को विश्व शक्ति बनाने में भारतीय भाषाओं की बड़ी भूमिका होगी।”
Amit Shah Speech:-भाषाई आत्मनिर्भरता की ओर
अमित शाह ने अपने भाषण में यह भी कहा कि भाषा के मुद्दे पर लड़ाई लंबी है, लेकिन भारत इसे जरूर जीतेगा। उन्होंने भारतीय समाज से अपील की कि वे अपनी भाषाओं पर गर्व करें, इन्हीं भाषाओं में सोचें, निर्णय लें और शोध करें।