Sports

MS Dhoni:-महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर 7 रुपये का सिक्का? जानें सच्चाई

MS Dhoni:-भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर 7 रुपये का सिक्का जारी होने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। हालांकि, यह दावा पूरी तरह से गलत है। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने इस खबर का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि आर्थिक मामलों के विभाग ने ऐसा कोई सिक्का जारी करने की घोषणा नहीं की है।

PIB का स्पष्टीकरण:

PIB ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर बताया:

“सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सर्कुलेट की जा रही है कि महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट के क्षेत्र में किए गए महान कार्यों के लिए उनका सम्मान करने के लिए एक नया 7 रुपये का सिक्का जारी किया जा रहा है। यह दावा झूठा है। आर्थिक मामलों के विभाग ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है।”

धोनी का क्रिकेट करियर:

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके करियर की मुख्य उपलब्धियां निम्नलिखित हैं:

प्रारूपमैचरनऔसतशतकअर्धशतक
टेस्ट904,87638.09633
वनडे35010,77350.581073
टी20981,61737.6002

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *