
Maharashtra Assembly Elections 2024:- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी सूची जारी की है, जिसमें 7 उम्मीदवार शामिल हैं। नागपुर के काटोल विधानसभा सीट से इस बार अनिल देशमुख की जगह उनके बेटे सलिल देशमुख को टिकट दिया गया है।
READ MORE:- किसानों से घूस लेने वाला पटवारी निलंबित
इस सूची में अन्य उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:
सीट | उम्मीदवार |
---|---|
मान | प्रभाकर घरगे |
वाई | अरुणादेवी पिसल |
दौंड | रमेश थोराट |
पुसद | शरद मैंद |
सिंधखेड़ा | संदीप बेडसे |
खानापुर | वैभव पाटिल |

अब तक, एनसीपी (शरद पवार गुट) ने 83 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने कुल 265 सीटों पर उम्मीदवारों का नामांकन किया है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), और एनसीपी शामिल हैं। दूसरी ओर, महायुति ने भी 260 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
नामांकन की आखिरी तारीख: 29 अक्टूबर
मतदान: 20 नवंबर
नतीजे: 23 नवंबर